Rajasthan : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचि

राधा मोहन के बयान पर सचिन पायलट की प्रतिक्रिया, कहा - आखिर क्या परेशानी है?

राधा मोहन के बयान पर सचिन पायलट की प्रतिक्रिया, कहा - आखिर क्या परेशानी है?

Rajasthan : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल के बयान पर सियासी बवाल मचा हुआ है. कांग्रेस महासचिव और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं को उनके नाम से आखिर क्या परेशानी है?

सचिन पायलट ने कहा कि वह अग्रवाल को व्यक्तिगत तौर पर जानते तक नहीं हैं और न ही कभी मुलाकात हुई है, ऐसे में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. उन्होंने राजनीति में शिष्टाचार और बयानबाजी की एक मर्यादा बनाए रखें और विरोधियों को कभी कम नहीं आंकना चाहिए.

बता दें कि टोंक में एक कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में सचिन पायलट को बहुरूपिया बताया. उन्होंने कहा था कि वह न तो टोंक के हैं और न ही राजस्थान के, बल्कि मतदाताओं को गुमराह करते हैं. 

उन्होंने यह भी बताया कि पायलट की एक टांग कांग्रेस में और दूसरी कहीं और रहती है. अशोक गहलोत ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पायलट पहले बीजेपी की वजह से गुमराह हुए थे, लेकिन अब संभल चुके हैं और उम्मीद है कि आगे ऐसा नहीं होगा.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/real-estate-agents-trained-on-anti-money-laundering-laws-to-curb-black-money/180507