उज्जैन। शहर के लक्ष्मीपुरा क्षेत्र में आयोजित सात

मेरे प्रवचन में भीड़ उमड़ने लगी तो कुछ संतों ने लोगों को रोकने की कोशिश की : साध्वी हर्षानंद गिरि

मेरे प्रवचन में भीड़ उमड़ने लगी तो कुछ संतों ने लोगों को रोकने की कोशिश की : साध्वी हर्षानंद गिरि

उज्जैन। शहर के लक्ष्मीपुरा क्षेत्र में आयोजित सात दिवसीय 'देवी प्रवचन' कार्यक्रम के समापन पर साध्वी हर्षानंद गिरि (पूर्व नाम हर्षा रिछारिया) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कुछ संतों पर उनके कार्यक्रम को बाधित करने और समय कम करने का दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। साध्वी हर्षानंद ने आरोप लगाया कि जब उनके प्रवचन में भारी भीड़ उमड़ने लगी, तो कुछ संतों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। उन्होंने मंच से कहा, "संत मुझे प्रवचन करने से रोक रहे हैं और समय कम करने का दबाव बना रहे हैं, लेकिन मैं रुकने वाली नहीं हूँ।"

108 कुंडीय यज्ञ में भारी भीड़ उमड़ी

लक्ष्मीपुरा में आयोजित इस प्रवचन और 108 कुंडीय यज्ञ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं। कार्यक्रम के अंतिम दिन साध्वी ने युवतियों को तलवारें वितरित कीं और उन्हें 'लव जिहाद' के प्रति सचेत रहने तथा सनातन धर्म की रक्षा के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई।

​जानिए साध्वी हर्षानंद गिरि के बारे में

हर्षा रिछारिया पहले एक मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थीं। उन्होंने 2025 के महाकुंभ के दौरान 'खूबसूरत साध्वी' के रूप में काफी चर्चा बटोरी थी। अप्रैल 2026 में अक्षय तृतीया के अवसर पर उन्होंने उज्जैन के मौनी तीर्थ आश्रम में औपचारिक रूप से संन्यास लिया। संन्यास की प्रक्रिया के दौरान उन्होंने स्वयं का पिंडदान भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

​विवादों से रहा है नाता

उनके ग्लैमरस बैकग्राउंड और अचानक संन्यास लेने के फैसले पर संत समाज के एक वर्ग ने आपत्ति जताई थी, जिस पर अब साध्वी ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। ​साध्वी ने नारी शक्ति से अपील की है कि वे धर्म की इस लड़ाई में उनका साथ दें और किसी भी दबाव के आगे न झुकें।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/cji-surya-kant-raises-concern-over-fake-law-degrees/205236