सहारनपुर नगर निगम की 15वें वित्त की बैठक में करीब

सहारनपुर में 15वें वित्त की बैठक: ₹100 करोड़ से तीन बड़े नालों का निर्माण, कई विकास कार्यों को मंजूरी

Saharanpur Approves ₹100 Crore Drain Projects in Finance Meet

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)। नगर निगम के शाकंभरी सभागार में आज 15वें वित्त की बैठक महापौर डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में शहर में जल निकासी के लिए करीब 100 करोड रुपए की लागत से तीन नालों के निर्माण की स्वीकृति दी गई। इसके अतिरिक्त वार्ड-27 गणपति विहार में उमर पैलेस से ढमोला नदी तक लगभग 70 लाख रुपए की लागत से एक नाला निर्माण को स्वीकृत किया गया।

तीन प्रमुख मार्गों पर नए आईसीसी और आरसीसी नालों के निर्माण को मंजूरी

महापौर डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में हुई 15वें वित्त की बैठक में वार्ड-33 में यश विहार से टपरी बाईपास अनुराग विहार होते हुए 2660 मीटर लंबे आईसीसी नाला निर्माण तथा चिलकाना रोड पर लॉर्ड महावीरा एकेडमी से पांवधोई नदी तक 1744 मीटर लंबाई का आईसीसी नाला निर्माण और वार्ड-57 इस्लामिया कॉलेज रोड पर 520 मीटर लंबे आरसीसी नाला निर्माण को स्वीकृति दी गई।

छह वार्डों में 35 हॉर्स पावर के 6 नलकूप रिबोर को मिली मंजूरी

उपरोक्त नालों के निर्माण के अतिरिक्त शहर के छह वार्डो में 35 हॉर्स पावर के 6 नलकूप रिबोर को भी स्वीकृत किया गया। इनमें वार्ड संख्या-11 पैरामाउंट ट्यूलिप, वार्ड-13 ट्रांसपोर्ट नगर, वार्ड-22 मातागढ़ जलकर परिसर, वार्ड-68 तेलियों का चौक, वार्ड-62 गोटेशाह और वार्ड-13 महाडी शमशान घाट के पास का स्थान शामिल है। 

पांच वार्डों में मिनी नलकूप और ओवरहेड टैंकों की मरम्मत के लिए बजट स्वीकृत

इसके अतिरिक्त पांच वार्डो में वार्ड-36 जोहरिया मस्जिद के निकट, वार्ड दो अजीत सिंह नगर, वार्ड-30 में 62 फुटा रोड, वार्ड-25 कोरी माजरा और वार्ड-10 अंकित बिहार में 15 एचपी के मिनी नलकूप अधिष्ठापन के कार्य को भी स्वीकृति दी गई। इस कार्य पर करीब 98 लाख रुपए व्यय आएगा। बैठक में ओवरहैड टैंकों की मरम्मत और पेंटिंग के लिए करीब 2 करोड़ 78 लाख रुपए स्वीकृत किए गए। 

इन क्षेत्रों के ओवरहेड टैंकों की होगी मरम्मत, बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद

जिन ओवरहेड टैंकों की पेंटिंग और मरम्मत का कार्य होना है, उनमें वार्ड-40 गांधी पार्क, सर्किट हाउस, लेबर कॉलोनी, साबरी का बाग, खाता खेड़ी, माता गढ़, चकरोता रोड, नुमाइश कैंप,ट्रांसपोर्ट नगर और पारस पुरम (बाउंड्री वॉल) का कार्य शामिल है। बैठक में महापौर के अतिरिक्त नगरायुक्त शिपू गिरी, नगर निगम के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष तथा जिलाधिकारी व उपाध्यक्ष प्राधिकरण के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। 

यह भी पढ़े:   मिर्जापुर में छत पर सो रहे युवक की 440 वोल्ट लाइन की चपेट में आने से मौत, परिवार में मचा कोहराम