सहारनपुर में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, नोटों की माला और फूल-शॉल से किया सम्मान
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)। कांवड़ यात्रा के दौरान सहारनपुर में शिवभक्त कांवड़ियों के स्वागत और सेवा का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में राकेश केमिकल स्थित भारतीय निष्काम सेवा मंडल कांवड़ शिविर में लुधियाना, पंजाब से आये लोगो ने रामलला ग्रुप के कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। शिविर में पहुंचने पर कांवड़ियों को नोटों की माला पहनाई गई और फूल व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। स्वागत के दौरान शिवभक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कांवरियों का स्वागत करना सौभाग्य की बात
लुधियाना, पंजाब से पहुंचे मनोज धीमान ने बताया कि वह रामलला ग्रुप के साथ कांवड़ यात्रा में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि करीब 30 से 32 कांवड़ियों का अपने तरीके से स्वागत करने का अवसर मिला। उनके लिए ये सभी भाई जैसे हैं और उनका स्वागत करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।मनोज धीमान ने सहारनपुर में कांवड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी जमकर सराहना की।
जगह-जगह कांवरियों का लिए सेवा शिविर लगाए गए
उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए हैं, जहां कांवड़ियों के लिए भोजन, पानी और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन की व्यवस्थाओं की भी तारीफ की।वहीं, भारतीय निष्काम सेवा मंडल के अध्यक्ष राजा जैन ने कहा कि रामलला ग्रुप के शिवभक्त बेहद सुंदर कांवड़ लेकर शिविर में पहुंचे। संस्था की ओर से उनका हृदय से स्वागत किया गया और सभी कांवड़ियों को भोजन कराया गया।
हर-हर महादेव और बम-बम भोले के गुंजे जयघोष
उन्होंने कहा कि हर साल रामलला ग्रुप के शिवभक्त कांवड़ लेकर उनके शिविर में आते हैं और संस्था की ओर से उनका इसी तरह स्वागत एवं सेवा की जाती है। कांवड़ियों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।इस दौरान पूरे शिविर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष गूंजते रहे और माहौल पूरी तरह शिवमय नजर आया।
यह भी पढ़ेंः डिंडौरी में पानी के लिए फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जनपद पंचायत कार्यालय का गेट बंद कर किया प्रदर्शन