सहारनपुर के प्रताप मार्केट में नगर निगम के कैंटर क

सहारनपुर में नगर निगम के कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी अस्पताल में भर्ती

Saharanpur Man Dies in Bike Collision with Municipal Corporation Vehicle

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)। सहारनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के प्रताप मार्केट में बाबा साइकिल के पास आज सुबह नगर निगम के कैंटर की टक्कर से बाइक सवार 40 वर्षीय प्रदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक प्रदीप कुमार कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मेहरबानी का निवासी था। वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। बताया गया कि उसकी पत्नी पिछले आठ दिनों से सहारनपुर के अमृत हॉस्पिटल में भर्ती है।

पत्नी के लिए नाश्ता लेकर अस्पताल जा रहा था प्रदीप

मृतक के भाई संजीव कुमार के अनुसार, प्रदीप पत्नी के लिए नाश्ता लेकर अस्पताल जा रहा था। इसी दौरान प्रताप मार्केट के पास नगर निगम के कैंटर से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। परिजनों का आरोप है कि हादसे में प्रदीप के सिर में गंभीर चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।संजीव कुमार ने नगर निगम के वाहन चालक की लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

पत्नी अस्पताल में भर्ती

प्रदीप ही मजदूरी करके परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था। पत्नी पहले से अस्पताल में भर्ती है, जबकि अब परिवार ने अपना कमाने वाला सदस्य भी खो दिया है। उन्होंने परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और नगर निगम के कैंटर को कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें:   झालावाड़ में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद