सहारनपुर के मिर्जापुर थाना पुलिस ने जमीन हड़पने और

सहारनपुर में जमीन हड़पने के आरोप में वांछित गिरफ्तार, 15 मुकदमों का आरोपी पुलिस के शिकंजे में

Saharanpur Police Arrest Land Grab Case Accused With 15 Cases

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)। थाना मिर्जापुर पुलिस ने डरा-धमकाकर जमीन का बैनामा कराने, धोखाधड़ी और एससी/एसटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट सहित कुल 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

आठ लोगों पर जमीन हड़पने का आरोप

पुलिस के अनुसार देहरादून निवासी अनीता की तहरीर पर थाना मिर्जापुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि महबूब समेत आठ लोगों ने उन्हें डरा-धमकाकर उनकी जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना क्षेत्राधिकारी बेहट द्वारा की जा रही है।

पुलिस अभियान के तहत हुई गिरफ्तारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के नेतृत्व में थाना मिर्जापुर पुलिस ने कार्रवाई की।

मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नौशेरा पुल के पास से वांछित आरोपी महबूब पुत्र रमजानी, निवासी मिर्जापुर पोल (हाल निवासी बादशाहीबाग, थाना मिर्जापुर) को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी पर दर्ज हैं 15 आपराधिक मुकदमे

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास वर्ष 1995 से जुड़ा है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, जालसाजी, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट और एससी/एसटी एक्ट समेत कुल 15 मुकदमे दर्ज हैं।

न्यायालय में पेश किया गया आरोपी

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े:    डूंगरपुर में जमीन विवाद को लेकर भाकपा का ज्ञापन, तालाब क्षेत्र की भूमि पर कब्जे का विरोध