सहारनपुर के मिर्जापुर थाना पुलिस ने जमीन हड़पने और

सहारनपुर में जमीन हड़पने के आरोप में वांछित गिरफ्तार, 15 मुकदमों का आरोपी पुलिस के शिकंजे में

सहारनपुर में जमीन हड़पने के आरोप में वांछित गिरफ्तार, 15 मुकदमों का आरोपी पुलिस के शिकंजे में

बांदा (उत्तरप्रदेश)। कमासिन थाना क्षेत्र में मासूम बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। करीब 44 दिनों से फरार चल रही आरोपी महिला को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, मामले का एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

विवाद के दौरान बच्ची के साथ हुई थी मारपीट

घटना 31 मई 2026 की है। कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम खमरखा में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान एक मासूम बच्ची के साथ मारपीट की गई थी। गंभीर रूप से घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था।

पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

परिजनों की तहरीर पर कमासिन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कमासिन पुलिस ने मंगलवार को आरोपी रामकली पत्नी रामप्रकाश उर्फ छोट्टन, निवासी ग्राम खमरखा, को गिरफ्तार कर लिया।

दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 166/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। मामले में शामिल दूसरे वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।अब इस मामले में सभी की निगाहें दूसरे फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर टिकी हैं। 

यह भी पढ़े: सहारनपुर में जमीन हड़पने के आरोप में वांछित गिरफ्तार, 15 मुकदमों का आरोपी पुलिस के शिकंजे मे