सहरसा में पुलिस ने छापेमारी कर 56 कार्टन में 8,910

सहरसा में 15 लाख की प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Saharsa: Cough Syrup Worth Rs 15 Lakh Seized, Two Smugglers Arrested

सहरसा (बिहार)। नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान में बिहरा थाना की पुलिस सफलता मिली।गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 56 कार्टन में 8910 बोतल प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद हुई। जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपैये है। इसके दो तस्करों गणेश यादव व त्रिभुवन कुमार साह को गिरफ्तार किया गया।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी को लेकर एसडीपीओ सदर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी नारायण साह उर्फ त्रिभुवन कुमार साह एवं मो.अब्दुल दौरमा गांव स्थित गणेश यादव के घर पर भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप का खेप रखवा रहा है। सूचना के तुरंत बाद ही एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम बनाकर दौरमा गांव स्थित गणेश यादव के घर पर छापेमारी की गई।पुलिस को देखते ही एक आर्टिगा कार सवार और एक व्यक्ति भागने लगा।

8910 बोतल कफ सिरप के साथ दो आरोपी पकड़े गए

पुलिस ने खदेड़ कर भाग रहे एक व्यक्ति गणेश यादव को पकड़ लिया। घर की तलाशी लेने पर 56 कार्टन में 8910 बोतले कोडीन युक्त कफ सिरप मिला जिसकी मात्रा 891लीटर था। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर मुख्य आरोपी नारायण साह उर्फ त्रिभुवन कुमार साह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। बिहरा थाना में दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।

यह भी पढ़ें:   पानी पर पहला हक किसका है, किसानों का या डेटा सेंटर्स का?: पवन खेड़ा ने महाराष्ट्र सरकार से सवाल पूछा