मध्य प्रदेश के सलकनपुर में स्थित विजयासन देवी मंदि

हजार फीट ऊंचाई पर विराजती हैं माता रानी, नवरात्र में उमड़ती है श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Salkanpur Vijayasan Devi Temple: A Spiritual Hilltop Destination

सलकनपुर। मध्य प्रदेश के सलकनपुर में स्थित विजयासन देवी मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। करीब 1000 फीट ऊंची पहाड़ी पर मंदिर में माता रानी के दर्शन के लिए सालभर श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन नवरात्र के दौरान विशेष रूप से यहां लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ है। मंदिर भोपाल से लगभग 80 किलोमीटर दूर स्थित है। मंदिर तक पहुंचने के लिए करीब 1400 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोप-वे की सुविधा उपलब्ध है। इससे बुजुर्ग और बच्चे आसानी से दर्शन कर सकते हैं।

क्या है मंदिर की मान्यता

मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर का निर्माण बंजारों द्वारा एक चमत्कार के बाद कराया गया था। तभी से यह स्थान श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक बना हुआ है। भक्त यहां अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं और माता के दरबार में अर्जी लगाते हैं। ऊंचाई पर स्थित होने के कारण मंदिर के आसपास घने जंगल और पहाड़ियों का मनमोहक दृश्य है। यह जगह न सिर्फ धार्मिक बल्कि पर्यटन के लिहाज से भी बेहद खास है। नवरात्र के समय यहां विशेष पूजा-अर्चना और व्यवस्थाएं की जाती हैं ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के दर्शन कर सकें।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/man-killed-by-father-in-law-and-brother-in-laws/150641

मडिगमा में ससुर और सालों ने मिलकर ली दामाद की जान, रस्सी से घोंटा गला