समाजवादी पार्टी के नेता गौरव किशनपुरिया के नेतृत्व

मथुरा में समाजवादियों का कैंडल मार्च: बोले- 'पूरे देश में जंगलराज, हत्याओं पर मौन है सरकार'

समाजवादी पार्टी का भरत भूषण के एनकाउंटर और मथुरा में सेनापति कुंतल की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

मथुरा : समाजवादी पार्टी के नेता गौरव किशनपुरिया के नेतृत्व में सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ताओं ने होली गेट से विकास मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा तक इंकलाब कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने "जंगलराज वापस आ गया", "हत्यारों को संरक्षण बंद करो", "कानून व्यवस्था बहाल करो" जैसे नारे लगाए। ये कैंडल मार्च बिहार के भोजपुर में भरत भूषण तिवारी का एनकाउंटर करने और मथुरा के नेता सेनापति कुंतल की निर्मम हत्या के विरोध में निकाला गया।

दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

कैंडल मार्च में शामिल समाजवादियों ने सरकार पर कानून-व्यवस्था को ध्वस्त करने और पुलिसिया दमन को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया। गांधी प्रतिमा पर पहुंचकर सभी ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर दोनों मृतकों कि आत्मा कि शांति की प्रार्थना की।

मथुरा में सरेआम हत्या हो रही

मथुरा-वृंदावन विधानसभा प्रत्याशी अनिल अग्रवाल ने कहा कि मथुरा में सरेआम हत्या हो रही है। बिहार में पुलिस खुद एनकाउंटर के नाम पर नागरिकों को गोली मार रही है। यह लोकतंत्र की हत्या है। अगर यही हाल रहा, तो देश और प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं रहेगा।

प्रदेश में जंगलराज कायम 

समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हत्यारों और फर्जी एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मियों पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई, तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।

कैंडल मार्च में शामिल लोग

कैंडल मार्च में बादल राज बंसल, गौरव पांडे, अरुण दीक्षित, उपाध्यक्ष सोनू यादव, प्रशांत अग्रवाल, ललित मोहिनी स्वरुप शर्मा, सुशील सागर, प्रदेश यादव, मुन्नी देवी, सीमा करण, भगवान सिंह, सलीम खान, लव कुश, भोला पहलवान, सौरभ पांडे, देशपांडे, कालू, गणेश तोमर, मुकेश पहलवान, साहिल अग्रवाल, राजेश यादव, सुरेश यादव, छोटू ठाकुर, बबलू कश्यप, कृष्णा सैनी सहित बड़ी संख्या में समाजवादी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।