चंदौली में सपा की पीडीए बैठक, सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में चुनावी रणनीति पर किया मंथन
चंदौली (उत्तर प्रदेश): शनिवार को जगदीशपुर बगीचा में समाजवादी पार्टी की पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी तथा समाजवादी विचारधारा से जुड़े बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
बाबूलाल यादव ने किया बैठक को संबोधित
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधान बाबूलाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की मजबूती के लिए भाईचारे और सामाजिक समरसता के साथ बूथ स्तर पर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि जब समाजवादी पार्टी मजबूत होगी और बूथ जीतेगी, तभी गरीबों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों तथा वंचित वर्गों को उनका अधिकार मिल सकेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का दिया संदेश
वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का स्पष्ट संदेश है कि समाज के सभी वर्गों को न्याय और सम्मान मिले। वर्तमान परिस्थितियों में पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों के साथ-साथ अगड़ी जातियों के कई लोग भी स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। ऐसे में सभी वर्गों को साथ लेकर पार्टी को मजबूत बनाने की आवश्यकता है। साथ ही कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की ऐसी भाषा या शब्दों का प्रयोग न करें जिससे किसी की भावनाएं आहत हों।
बैठक में विभिन्न कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित
बैठक में सूचित कनौजिया, डॉ. एहसान, डॉ. जीव विश्वकर्मा, जिला पंचायत सदस्य आनंद सिंह, अरविंद पासवान, प्रधान श्यामलाल पांडे सहित कई नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने आगामी चुनावों को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने पर जोर दिया। इस अवसर पर मिट्ठू यादव, पप्पू यादव, गप्पू सिंह, पप्पू पांडेय, जसवंत यादव, गणेश जी, इंदल, बसंत गुप्ता, प्रधान रामाश्रय, प्रधान बनारसी बियार, अजीत, संतोष प्रधान, कूरयी, तेजवाली, संजय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ेंः पेड़ के नीचे खड़े थे काका-भतीजा, आकाशीय बिजली ने छीन ली दोनों की जान