समस्तीपुर रेलवे जंक्शन पर एक ट्रेन से लगभग दो महीन

समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेन से दो महीने की लावारिस बच्ची बरामद, RPF और चाइल्डलाइन ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Samastipur: 2-month-old abandoned baby rescued from train, probe underway

समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर रेलवे जंक्शन पर एक ट्रेन से लगभग दो महीने की एक बच्ची लावारिस हालत में बरामद हुई। बच्ची के मिलने की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर पहुंची और उक्त लावारिस बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू कर चाइल्डलाइन टीम के हवाले कर दिया।

चाइल्डलाइन टीम ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, मेडिकल जांच जारी

इसके बाद चाइल्डलाइन की टीम ने लावारिस दुधमुंहे बच्ची को तत्काल मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर लेकर पहुंची।वहीं उक्त बच्ची को सदर अस्पताल लाए जाने की जानकारी मिलते ही बच्ची को देखने के लिए लोगों की काफी संख्या में भीड़ जुट गई। फिलहाल बच्ची को चाइल्डलाइन टीम की निगरानी में रखा गया है। टीम द्वारा बच्ची की मेडिकल जांच कराने के साथ-साथ उसके माता-पिता और परिजनों की पहचान करने का प्रयास भी विभिन्न माध्यमों से किया जा रहा है। 

माता-पिता की तलाश में जुटी आरपीएफ और चाइल्डलाइन की टीमें

वहीं उक्त लावारिस स्थिति में बरामद हुई 2 महीने की बच्ची के बारे में रेलवे सुरक्षा बल और समस्तीपुर चाइल्डलाइन की टीम पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। बच्ची को जिस समय लावारिस स्थिति में RPF टीम ने देखा तो उस समय ट्रेन की बोगी में मौजूद सभी लोगों से उस बच्ची के बारे में पूछताछ किया गया लेकिन बच्ची के माता पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाया अब समस्तीपुर चाइल्डलाइन की टीम और RPF टीम बच्ची के माता पिता के बारे में जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया में जुट गई हैं। 

यह भी पढ़ें:   सिंगरौली पुलिस ने 6 घंटे में 3 अंतरराज्यीय आरोपी को किया गिरफ्तार, सोना-चांदी और हथियार बरामद