बिहार समस्तीपुर से ब्यूरो चीफ पंकज बाबा की रिपोर्ट

समस्तीपुर जंक्शन से गिरफ्तार नेहा झा मामले में बड़ा खुलासा, बड़े-बड़े डॉक्टरों तक पहुंचनी थी ब्रांडेड शराब!

Samastipur Neha Jha Case: Major Reveal on Liquor Supply

समस्तीपुर {बिहार}: बिहार समस्तीपुर से ब्यूरो चीफ पंकज बाबा की रिपोर्ट: समस्तीपुर जंक्शन पर फर्स्ट एसी कोच से ब्रांडेड शराब के साथ गिरफ्तार युवती नेहा को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। शराब की खेप को शहर के कथित बड़े ग्राहकों तक पहुंचाने की बात सामने आने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस नेटवर्क में बड़े-बड़े डॉक्टरों तक शराब पहुंचाने की योजना थी। हालाँकि शराब की डिलीवरी डॉक्टरों तक सप्लाई से जुड़े मामले की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।

फर्स्ट एसी कोच से शराब के साथ पकड़ी गई नेहा

शुक्रवार को दिल्ली से दरभंगा जा रही नेहा को समस्तीपुर से RPF ने पकड़ लिया। उसके पास से आठ बैग दो ब्रीफकेस जिसमें डेढ़ लाख की ब्रांडेड शराब भरी हुई थी। सूत्रों की मानें तो नेहा अपने परिवार में सबसे छोटी बताई जा रही है। खास बात यह है कि शराब के मामले में उसके परिवार का नाम पहले भी सामने आ चुका है। बताया जा रहा है कि उसकी बहन और पिता भी शराब से जुड़े मामले में जेल जा चुके हैं। नेहा कुमारी दिल्ली से शराब लेकर ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में सफर कर रही थी। इस दौरान वह अपने जीजा के भाई के साथ थी। दोनों के जरिए शराब की खेप समस्तीपुर लाए जाने की बात सामने आई है। पुलिस की जांच अब इस बात पर केंद्रित है कि दिल्ली से लाई गई शराब आखिर किसे और कहां सप्लाई की जानी थी। इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं और शराब तस्करी के इस नेटवर्क का दायरा कितना बड़ा है, इसकी पड़ताल की जा रही है।

लग्जरी कोच में शराब तस्करी से पुलिस भी हैरान

फर्स्ट एसी जैसे लग्जरी कोच में सफर कर शराब की तस्करी करने का यह तरीका सामने आने के बाद पुलिस भी सकते में है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि नेहा केवल कैरियर की भूमिका में थी या इस पूरे नेटवर्क में उसकी कोई बड़ी भूमिका थी।

यह भी पढ़: होमगार्ड भर्ती में हुआ था चयन, एमएससी छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान