समस्तीपुर में मिर्ची लदे पिकअप चालक की लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या
समस्तीपुर (बिहार)। जिले में बेखौफ अपराधियों ने मिर्ची लेकर जा रहे एक पिकअप चालक की गोली मारकर हत्या कर दिया है। उक्त मृतक चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के बनारस स्थित चंदौली जिला निवासी के गोरखनाथ मौर्य के पुत्र अविनाश कुमार मौर्य के के रूप में बताई जा रही है।
लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या
बताया गया हैं कि यह घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सलखन्नी चौक के समीप बूढ़ी गंडक नदी पर बने पुल के पास की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है।
वारदात मे शामिल लोगों की जांच
वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही विभूतिपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिसिया जांच पड़ताल में यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हत्या किन परिस्थितियों में हुई और वारदात के पीछे कौन लोग शामिल हैं।
आसपास की लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुटी
सुबह सुबह हुई फायरिंग और हत्या की घटना के बाद आसपास की लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई, हत्या की जानकारी मिलने पर रोसड़ा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंहा भी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए, चालक के जेब से मिले कागजातों के आधार पर उनकी पहचान हुई और पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी है। पुलिस ने शव एवं पिकअप को अपने कब्जे में लेकर थाना परिसर पहुंचे और पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया में जुट गए।
यह भी पढें: अंबेडकरनगर: स्कूल में कक्षा छह की छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में आरोपी प्रधानाध्यापक निलंबित