समस्तीपुर पुलिस ने STF के सहयोग से चर्चित आरोपी मं

समस्तीपुर में STF के सहयोग से चर्चित आरोपी मंजय लाल राय गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Samastipur Police Arrest Manjay Lal Rai with STF Support

समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर पुलिस ने STF के सहयोग से जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के चर्चित आरोपी मंजय लाल राय को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी ने बताया है कि आरोपी मंजय लाल राय के खिलाफ सरायरंजन थाने में अवैध शराब का कारोबार, फायरिंग समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं।

गुप्त सूचना पर गिरफ्तारी

वहीं इस संबंध में प्रभारी सदर SDPO-1 सह साइबर DSP दुर्गेश दीपक ने बताया है कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चर्चित मंजय लाल राय को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताते चलें कि प्रभारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर -1 सह साइबर DSP का पदभार संभालने के बाद लगभग एक महीने के दौरान डीएसपी दुर्गेश दीपक के नेतृत्व में पुलिस ने जिले के चर्चित अंट्टू ईस्सर, छोटू सिंह और अब मंजय लाल राय को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

फायरिंग का वीडियो वायरल

बताया गया हैं कि पिछले दिनों बाबा विश्वकर्मा पूजा के दौरान मंजय लाल राय के कथित रूप से फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने वायरल वीडियो और मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई तेज की और गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

STF की मदद से जेल भेजा

गिरफ्तार अभियुक्त मंजय लाल राय के विरुद्ध पूर्व से भी कई संगीन मामलों में प्राथमिकी दर्ज था। जिसे STF की मदद से समस्तीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें:   बांदा के नरैनी में आधी रात जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, 11 गिरफ्तार