समस्तीपुर में हथियार के बल पर लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और लूटी बाइक बरामद
बिहार (समस्तीपुर)। समस्तीपुर जिला अंतर्गत बंगरा थाना क्षेत्र के सलेमपुर इतवार हाट के पास 5 अक्टूबर की रात हथियार के बल पर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, पर्स, आधार कार्ड और ₹1,000 नगद लूटने के मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लुट कांड का खुलासा कर लिया है।
पीछा कर तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
बताया गया हैं कि पुलिस ने पीछा कर इस लुट की घटना में शामिल तीन आरोपियों—कुंदन कुमार, अविनाश कुमार और राकेश कुमार को मोहीद्दीनपुर रजवा के पास से गिरफ्तार किया है। वहीं इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी ने बताया है कि गिरफ्तार आरोपियों ने पीड़ित चितरंजन कुमार को आग्नेयास्त्र का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था।
अवैध हथियार और लूटा सामान बरामद
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी समस्तीपुर अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ सदर-1 के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया था। वहीं गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक अवैध आग्नेयास्त्र, 4 जिंदा कारतूस, उक्त लुट घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल और नगद रुपये बरामद किए गए हैं।
तीनों आरोपी पेशेवर अपराधी, जांच जारी
उक्त लुट के मामले में बंगरा थाना कांड संख्या 114/26 एवं बरामदगी को लेकर 115/26 दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार तीनों आरोपी पेशेवर अपराधकर्मी हैं और इनके आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें: बाराबंकी में नाले में मिला सफाईकर्मी का शव, शराब के नशे में गिरने की आशंका