Election Results 2025 : अब रुझान रिजल्ट में भी परि

Election Results 2025 : रुझानों में NDA 200 पार.. तारापुर से सम्राट चौधरी की जीत

Election Results 2025 : रुझानों में NDA 200 पार.. तारापुर से सम्राट चौधरी की जीत

Election Results 2025 : अब रुझान रिजल्ट में भी परिवर्तित होने शुरू हो गए हैं. एनडीए को प्रचंड बहुमत मिल रहा है. बीजेपी 91 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. जेडीयू 81 सीटों पर है. आरजेडी 26 सीटों पर है. सम्राट चौधरी तारापुर सीट से जीत गए हैं. महागठबंधन को 33 सीटों पर है. विजय सिन्हा बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं. 

आरजेडी नेता मनोज झा ने कहा कि वोटों की गिनती जारी है। एक मनोवैज्ञानिक खेल भी चल रहा है। हमने पाया कि 65-70 से अधिक सीटों पर अंतर 3000-5000 वोटों से कम है, और हमें यकीन है कि उन सीटों पर स्थिति बदल सकती है. वोटों की गिनती बेहद धीमी है. यह सिर्फ शुरुआती रुझान है; हमने ऐसे रुझानों को अंत तक बदलते देखा है.

height=674

ये हैं रुझान 

सुबह बिहार के 38 जिलों की कुल 243 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हुई. अब रुझान रिजल्ट में बदल रहे हैं. राघोपुर से तेजस्वी यादव पीछे चल रहे हैं. वे 2288 सीट से पीछे हैं. तेजप्रताप यादव महुआ से पीछे चल रहे हैं. बीजेपी उम्मीदवार मैथिली ठाकुर अलीनगर से आगे चल रहे हैं. विजय कुमार चौधरी सरायरंजन से आगे चल रहे हैं. तारापुर से सम्राट चौधरी जीत गए हैं. विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से आगे चल रहे हैं. मंगल पांडे सिवान से आगे हैं. श्रवण कुमार नालन्दा से आगे चल रहे हैं. जेडीयू उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह मोकामा से जीत गए हैं. कटिहार से तारकिशोर प्रसाद आगे चल रहे हैं. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/nda-has-a-landslide-victory-in-the-trends/97619