West bengal : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजो

'लोगों को डर लगने लगता है कि...', CM ममता बनर्जी के स्ट्रॉन्ग रूम जाने पर संजय राउत का बयान

'लोगों को डर लगने लगता है कि...', CM ममता बनर्जी के स्ट्रॉन्ग रूम जाने पर संजय राउत का बयान

West bengal : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले सियासत में हलचल तेज हो गई है. भवानीपुर में ममता बनर्जी ने एक ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम का दौरा किया. उन्होंने धांधली का आरोप लगाया. इसी पर ही नेताओं का रिएक्शन आ रहा है. इसी कड़ी में संजय राउत ने कहा कि लोकतंत्र के ऊपर जो अविश्वास है, ये बहुत ही खतरनाक चीज है.

संजय राउत ने कहा कि पूरे पश्चिम बंगाल में जब से चुनाव हो गया है, ममता बनर्जी ने 'जागते रहो' का नारा दे दिया है. यही नारा अखिलेश यादव ने यही नारा दिया था, जब चुनाव हो जाता है. उसके बाद लोगों को डर लगने लगता है कि  ये कुछ न कुछ करेंगे. लोकतंत्र के ऊपर जो अविश्वास है, ये बहुत ही खतरनाक चीज है. पश्चिम बंगाल में जिस तरह से दो लाख, तीन लाख फौज जाकर वहां चुनाव कराया. ये जो मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार हैं. 

उन्होंने कहा कि किसी को ये नहीं भूलना चाहिए कि देश की जनता बहुत जागरूक है. पश्चिम बंगाल में जहां ईवीएम रखे गए हैं, वहां ममता बनर्जी कल रात से घूम रही हैं. जब से पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सत्ता में आए हैं, तब से उन्हें डर लगता है कि क्या हमारा वोट सुरक्षित है? क्या जिसे हमने वोट डाला है, उसे गया है या कोई जादू हो गया है? तो ये डर है और ये डर सच्ची है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/us-prepares-hypersonic-missile-option-for-iran-strike/181565