'राघव चड्डा समेत इन सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग की जाएगी...', AAP में फूट के बाद बोले संजय सिंह
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राघव चड्डा को पार्टी की सदस्यता दिलाई. साथ ही राघव चड्ढा के साथ अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने भी बीजेपी ज्वाइन कर ली. इसी क्रम में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट किया.
उन्होंने लिखा कि "मैं माननीय राज्यसभा सभापति को एक पत्र प्रस्तुत करूंगा, जिसमें राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के कारण राज्यसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की मांग की जाएगी, क्योंकि यह संविधान की दसवीं अनुसूची के अंतर्गत स्वेच्छा से अपनी पार्टी की सदस्यता त्यागने के समान है"
इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से कहना चाहता हूं कि आपने भगवंत मान के कार्यों को रोकने का जो काम किया है, उसके लिए आपको पंजाब की जनता कभी माफ नहीं करेगी. पंजाब जैसी अच्छी सरकार के साथ ऑपरेशन लोटस का खेल खेला जा रहा है. प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग करके ऑपरेशन लोटस का तंत्र चलाया जा रहा है."
संजय सिंह ने कहा कि "भाजपा का ऑपरेशन लोटस और राजनीति का खेल जिसमें भगवंत मान के कार्य रोकने का काम बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है. पंजाब की सरकार वहां के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का काम करती है. पंजाब के किसी भी व्यक्ति को कोई रोग हो तो 10 लाख रुपए तक का इलाज कराने का काम किया जाता है. ऐसी सरकार को भाजपा ने रोकने और तोड़ने का काम किया है."
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/3-aap-mps-join-bjp-political-stir-in-delhi-punjab/178898