अमेठी में दूध टैंकर से टक्कर के बाद स्कूल बस सड़क

अमेठी में दूध टैंकर से टकराकर घर में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे घायल

School Bus Crashes into House After Collision with Milk Tanker in Amethi, 25 Children Injured

अमेठी (उत्तर प्रदेश)। आज छुट्टी होने के बावजूद बच्चों को ले जा रही निजी स्कूल बस दूध टैंकर से टकराने के बाद सड़क किनारे घर मे जा घुसी। हादसे में बस सवार 25 बच्चे घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर सीएचसी और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस का क्लीनर अभी गाड़ी में फंसा हुआ, जिसे निकालने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। बस आरपीएस स्कूल की थी जिसमे 40 बच्चे सवार थे। हादसा भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के अयोध्या मार्ग पर हुआ है।

हादसे के बाद बस सवार बच्चों की चीख पुकार

दरअसल, ये पूरा मामला भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के अयोध्या मार्ग स्थित रानीगंज थौरी गांव के बीच का है। जहां सुबह करीब 11 बजे छुट्टी के बावजूद बच्चों को लेकर जा रही आरपीएस स्कूल की बस दूध टैंकर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर में जा घुसी। हादसे के बाद बस सवार बच्चों की चीख पुकार मच गई और पुलिस को सूचना दी गई।

हादसे में कुल 25 बच्चे घायल

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को बस से बाहर निकाल कर निजी और जगदीशपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहा सभी का इलाज चल रहा है। हादसे में कुल 25 बच्चे घायल हुए हैं। बस में कुल 40 बच्चे सवार थे। घटना के दौरान बस का क्लीनर गाड़ी में ही फस गया है जिसे निकालने के लिए पुलिस जुटी हुई है।

13 बच्चों का केपी त्रिपाठी मेमोरियल अस्पताल जगदीशपुर में इलाज जारी

एसडीएम मुसाफिरखाना और सीओ तिलोई के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद है। सीएमओ अंशुमान सिंह ने बताया कि 13 बच्चों का केपी त्रिपाठी मेमोरियल अस्पताल जगदीशपुर में इलाज चल रहा है और अन्य घायलों का जगदीशपुर सीएचसी में इलाज किया जा रहा है। सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ेंः वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती इलाकों में घुसा पानी