गया के आमस में तेज रफ्तार स्कूल बस की टक्कर से बाइ

गया में तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक सवार को कुचला, 23 वर्षीय नीरज कुमार की मौत

School Bus Kills 23-Year-Old Biker, One Injured

गया (बिहार)। जिले के आमस थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। कुडाशिन गांव आनंद रिसॉर्ट के पास एक तेज रफ्तार एक स्कूल बस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 23 वर्षीय युवक नीरज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी विवेक कुमार घायल हो गया। ​मृतक नीरज कुमार आमस थाना क्षेत्र के हरिदासपुर गांव के रहने वाले वशिष्ठ यादव के पुत्र थे। 

ओवरटेक करने के दौरान स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक, नीरज और विवेक शेरघाटी बाजार से खरीदारी कर अपनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कूल बस ने ओवरटेक करते समय उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और बस का पिछला पहिया नीरज के ऊपर से गुजर गया। ​

राहगीर ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद राहगीर बिट्टू सिंह ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायल युवक को अपनी गाड़ी से शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। वहीं, स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बस और उसके चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस असामयिक मौत से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे हरिदासपुर गांव में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें:   डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा को भारत रत्न देने की मांग तेज, महाराष्ट्र में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के अधिवेशन में उठेगा मुद्दा