नगर में बुधवार दोपहर एक फेयरवेल जुलूस उस समय चर्चा

फेयरवेल के नाम पर शहर की सड़कों पर हुड़दंग: लड़कियों ने खुली जीप के बोनट पर किया डांस

School Farewell Turns Into Road Chaos

सिवनी मालवा। नगर में बुधवार दोपहर एक फेयरवेल जुलूस उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब छात्रों ने सड़क पर यातायात नियमों को ताक पर रखकर जमकर हंगामा किया। सांदीपनी स्कूल के छात्रों द्वारा फेयरवेल पार्टी के नाम पर निकाले गए जुलूस में तेज डीजे बजाते हुए ट्रैक्टर, जीप और कारों पर सवार होकर पूरे शहर में घूमते रहे।

बोनट पर बैठकर डांस

जुलूस के दौरान कई छात्राएं खुली जीप के बोनट पर बैठकर डांस करती नजर आईं, जबकि युवक ट्रैक्टर और अन्य वाहनों पर खड़े होकर नाचते रहे। मुख्य सड़कों से गुजरते इस जुलूस के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

जुलूस की न अनुमति और न सुरक्षा के इंतजाम

स्थानीय लोगों का कहना है कि जुलूस में किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे। इस तरह की लापरवाही से बड़ा हादसा भी हो सकता था। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

फिलहाल पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/restaurant-owner-consumed-poison-blaming-in-laws/131053

रेस्टोरेंट संचालक ने ससुर व साले पर लगाया घर बर्बाद करने का आरोप, खाया ज़हर