नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा क्षेत्र में NH-45 पर तेज र

नरसिंहपुर में NH-45 पर दर्दनाक हादसा, भारी वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

Scooter Rider Killed in Road Accident on NH-45 in Narsinghpur

नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)। जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम NH-45 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मदनपुर नेशनल हाईवे पर खैरूआ मोड़ के पास तेज रफ्तार भारी वाहन ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार सड़क पर गिरकर उसी भारी वाहन के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

खैरूआ मोड़ पर टक्कर के बाद वाहन के नीचे आया स्कूटी सवार

जानकारी के अनुसार, मृतक जमुनिया गांव का निवासी बताया जा रहा है। वह स्कूटी से कहीं जा रहा था। इसी दौरान खैरूआ मोड़ के पास तेज रफ्तार भारी वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार वाहन के नीचे आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, फरार चालक की तलाश जारी

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तेंदूखेड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद भारी वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वहीं, हादसे में शामिल वाहन को पुलिस थाने भिजवाने की कार्रवाई की जा रही है।

मृतक के परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

पुलिस ने मृतक के परिजनों की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और फरार चालक की तलाश को लेकर पुलिस जांच जारी है।

यह भी पढ़े:   भारत ने पहले टेस्ट के पहले दिन बनाए 288 रन, पडिक्कल ने जड़ा पहला टेस्ट शतक