पेपर लीक मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसके तार

NEET पेपर लीक का सीहोर कनेक्शन, पूर्व छात्र निकला मास्टरमाइंड

Sehore Link Emerges in NEET Paper Leak Case

सीहोर/नई दिल्ली। NEET (नीट) पेपर लीक मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसके तार अब मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से जुड़ते नजर आ रहे हैं। मामले की जांच कर रही स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) की टीम ने कड़ियाँ जोड़ते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।

सीहोर का छात्र मास्टरमाइंड

जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि नीट पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड सीहोर की श्री सत्यसाई यूनिवर्सिटी का पूर्व छात्र रह चुका है। राजस्थान पुलिस की SOG टीम ने रात 8 बजे से अपनी पड़ताल शुरू की, जो सुबह 3 बजे तक चली। इस दौरान पूरी 'चैन' का खुलासा हुआ कि कैसे पेपर लीक किया गया और किन लोगों तक पहुँचाया गया। नीट-यूजी 2026 में हुई इन बड़ी गड़बड़ियों के मद्देनजर, अब CBI ने आधिकारिक तौर पर FIR दर्ज कर ली है और मामले की व्यापक जांच शुरू कर दी है।

छात्र और यूनिवर्सिटी के बारे में जानिए

आरोपी ने सीहोर स्थित श्री सत्यसाई यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई की थी। यह यूनिवर्सिटी अब जांच एजेंसियों के रडार पर है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी का नेटवर्क वहां कितना फैला हुआ था।

परीक्षा रद्द करने औऱ एनटीए के ढांचे में बदलाव की मांग

पेपर लीक की पुष्टि होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में नीट परीक्षा रद्द करने और NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के ढांचे में बदलाव की मांग को लेकर याचिकाएं दायर की गई हैं। इसी तरह के एक अन्य मामले में हरियाणा से संचालित एक गिरोह का भी पता चला है जो मोबाइल के माध्यम से पेपर हल करा रहा था और प्रत्येक उम्मीदवार से ₹4 लाख तक वसूल रहा था। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस धोखाधड़ी में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/cbse-class-12-results-out-bhopal-region-scores-7943/204599

CBSE 12वीं रिजल्ट जारी, भोपाल रीजन का 79.43% रहा पास प्रतिशत