Madhya Pradesh : बालाघाट। पूर्व विधायक उमाशंकर मुं

मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक की बाइक पकड़ी, हेलमेट नहीं था, नेता बोले- गाड़ी चोरी की है, कागजात नहीं..

मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक की बाइक पकड़ी, हेलमेट नहीं था, नेता बोले- गाड़ी चोरी की है, कागजात नहीं

Madhya Pradesh : बालाघाट। पूर्व विधायक उमाशंकर मुंजारे की बाइक को पुलिस ने रोक लिया। उस समय उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। इसपर एसपी और पूर्व विधायक में बहस हो गई। एसपी ने उनका 2300 रुपये का चलान काट दिया। इस पर मुंजारे  ने चलान नहीं दिया तो एसपी ने उनकी बाइक जब्त कर  ली और उसे थाने भेज दिया। तभी एक दूसरा बाइक सवार वहां पहुंचा, उसने भी हेलमेट नहीं पहना था।

हेलमेट नहीं लगाने को लेकर बाइक सवार ने माफी मांगी और नियम को मानने की बात कही। इस पर एसपी ने बाइक सवार को धन्यवाद कहा। यह दोनों वीडियो वायरल हो रहा है। मालूम हो कि बालाघाट में नो हेलमेट-नो राइड अभियान चलाया जा रहा है। मालूम हो कि शनिवार रात 8.30 से 9 बजे के बीच एसपी हेलमेट अभियान का निरीक्षण कर रहे थे।

पूर्व विधायक मुंजारे ने मामले में एसपी पर पक्षपात का आरोप लगाया

इसी दौरान पूर्व विधायक बिना हेलमेच बाइक चलाते नजर आए। इस पर एसपी ने कहा. पूरा शहर हेलमेट अभियान का पालन कर रहा है। कुछ लोग यह संदेश देना चाहते हैं कि नियम उनपर लागू नहीं होता है। ऐसा नहीं चलेगा। कानून सबके लिए बराबर है। काई अराजकता फैलाने की कोशिश करेगा तो उससे सख्ती से निपटेंगे। हेलमेट कीस की व्यक्तिगत सुरक्षा का नहीं, यह जीवन बचाने का नियम है। जन प्रतिनिधि खुद नियम तोड़ेंगे तो जनता को क्या संदेश जाएगा। 

इधर, पूर्व विधायक मुंजारे ने मामले में एसपी पर पक्षपात का आरोप लगाया। बोले, जब मेरा चलान काटा जा रहा था तब कई लोग बिना हेलमेट जा  रहे थे। पुलिस की कार्रवाई पक्षपातपूर्ण है। मालूम हो कि बालाघाट में नो हेलमेट-नो राइड अभियान चल रहा है। पहले दिन पुलिस ने 100 से अधिक चलान काटे। जिन लोगों ने घर पर हेलमेट होने की बात कही, उन्हें सड़क किनारे बाइक खड़ा कर घर से हेलमेट लाने के लिए कहा गया। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/a-minor-student-was-gang-raped-in-a-scorpio-while-she-was-returning-home/96302