जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के आलू मिल नई बस्ती, व

गंगा नहर में 15 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से सनसनी, रील बनाने से रोकने पर आत्महत्या की आशंका

Sensation After Teen Girl's Body Found in Ganga Canal

चंदौली {उत्तर प्रदेश}। जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के आलू मिल नई बस्ती, वार्ड नंबर-3 स्थित गंगा नहर में बुधवार को करीब 15 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना पर अलीनगर थाना पुलिस और पीडीडीयू नगर के क्षेत्राधिकारी (सीओ) तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किशोरी के शव को नहर से बाहर निकलवाया और उसकी पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू की। कुछ देर बाद मृतका की पहचान 15 वर्षीय खुशबू के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

रील बनाने से रोकने पर आत्महत्या की आशंका

सीओ पीडीडीयू नगर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किशोरी को परिजनों ने रील बनाने से मना किया था। इसी बात पर डांट पड़ने के बाद वह आहत हो गई और आशंका है कि उसने गंगा नहर में छलांग लगा दी। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर शोक और चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू की गहन जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े: एसडीएम के सख्त तेवर, अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर; दो बीघा ऊसर भूमि कराई कब्जामुक्त