उत्तर प्रदेश: जौनपुर में अधेड़ की गला रेतकर हत्या से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
जौनपुर। जौनपुर में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। सुजानगंज थाना क्षेत्र के नारीपुर गांव में 52 वर्षीय ओमप्रकाश मिश्र की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक पूर्व प्रधान राजेंद्र मिश्र के भाई बताए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात की गई है। पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम भेज मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
घटना के बाद गांव का में तनाव का माहौल
सुजानगंज थाना क्षेत्र का नारीपुर गांव उस वक्त दहशत में आ गया, जब ओमप्रकाश मिश्र की हत्या की खबर सामने आई। जानकारी के मुताबिक, 52 वर्षीय ओमप्रकाश मिश्र की गला रेतकर हत्या की गई है। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।तक ओमप्रकाश मिश्र, पूर्व प्रधान राजेंद्र मिश्र के भाई बताए जा रहे हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस गांव की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि इस वारदात के पीछे क्या कारण सामने आता है और पुलिस जांच में क्या खुलासा होता है।
इसे भी पढेंः उत्तर प्रदेश: आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़: आभूषण ठगी का आरोपी... पैर में गोली लगने से घायल, गिरफ्तार