सीतापुर के अटरिया क्षेत्र में एक युवक ने अपने सौते

सीतापुर में नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Serious Allegations of Sexual Assault Against Minor, Police Probe Underway

सीतापुर (उत्तर प्रदेश)। यूपी के सीतापुर के थाना अटरिया इलाके के एक गांव में चौकाने वाला मामला सामने आया है। युवक ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पिता अपनी नाबालिग बेटी से जिस्मानी संबंध बनाता रहा। विरोध करने पर चाकू से गर्दन काट देने की धमकी दी। युवक दावा यह भी कर रहा है कि उसने अपनी आंखों से पिता को बहन संग आपत्तिजनक हालत में देखा है। युवक ने अपने वीडियो बयान में कहा है कि जब उसने पिता का विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देकर घर में ही बंधक बना लिया।

पीड़िता के भाई ने अटरिया पुलिस में दी तहरीर

युवक का कहना है कि उसकी बहन गर्भवती है, किसी तरह मौका पाकर वह अपने पिता की शिकायत करने थाने पहुंचा है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। बताते चलें कि पीड़िता के भाई ने अटरिया पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके पिता कथित तौर पर चाकू दिखाकर नाबालिग बहन को धमकाते हैं पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए है। युवक ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाये है। पुलिस टीम आरोपों की सच्चाई जानने के लिए जांच पड़ताल कर रही है। तहरीर में किशोरी के गर्भवती होने की बात भी कही गई है।

आरोपों की सच्चाई जानने के लिए पुलिस टीम जांच में जुटी

पीडिता के भाई का आरोप है, कि करीब एक माह पहले उसने कथित रूप से अपनी बहन के साथ जबरन संबंध बनाए जाते हुए देखा था। अटरिया-सीतापुर युवक ने जिस पिता को अपनी बहन का बलात्कारी बताया है उसने बौद्ध भिक्षु की दीक्षा भी ले रखी है। युवक के आरोप इतने गंभीर है कि पुलिस अधिकारी उसकी तह तक जाना चाह रहे है। लिहाजा आरोपों की सच्चाई जानने के लिए पुलिस टीम जांच में जुट गई है।

नाबालिक किशोरी है गर्भवतीः सूत्र

सूत्र बताते हैं की नाबालिक किशोरी गर्भवती भी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पक्ष ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच, चिकित्सकीय परीक्षण तथा अपनी और बहन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। जानकार सूत्रों की माने तो आरोपी किशोरी का सौतेला पिता बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः रोहिंग्या संकट पर UN महासचिव गुटेरेस की अपील, वैश्विक कार्रवाई और समर्थन बढ़ाने पर जोर