झालावाड़ में 'शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर-2026' के

झालावाड़ में सेवा शिविर-2026 से आमजन को बड़ी राहत, मौके पर हो रहा समस्याओं का समाधान

Service Camps in Jhalawar 2026 Provide On-Spot Solutions to Public Issues

झालावाड़ (राजस्थान)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेशभर में 'शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर-2026' आयोजित किए जा रहे हैं। झालावाड़ में ये शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। इन शिविरों में लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है।

अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंच रहे लोग 

इन शिविरों को लेकर ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। शिविर शुरू होते ही सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंच रहे हैं। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देश पर ये शिविर नगर निगम और सभी नगरपालिकाओं में भी संचालित हो रहे हैं।

शिविरों में 22 विभागों की सेवाएं उपलब्ध

शिविरों में एक ही छत के नीचे 22 विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने से आमजन को काफी राहत मिल रही है। राजस्व, स्वायत्त शासन, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि और विद्युत जैसे महत्वपूर्ण विभागों से जुड़े मामलों का निपटारा शिविर स्थल पर ही किया जा रहा है।

बड़ी संख्या में पहुंचे रहे ग्रामीण

शुक्रवार को झालावाड़ उपखंड की ग्राम पंचायत थोबड़ियाखुर्द और झूमकी, असनावर उपखंड की जूनाखेड़ा, पिड़ावा उपखंड की कड़ोदिया और उन्हैल, भवानीमंडी उपखंड की सरोद, गंगधार उपखंड की पाड़लिया, अकलेरा उपखंड की गोपालपुरा, मनोहरथाना उपखंड की कोलूखेड़ी मालियान तथा खानपुर उपखंड की सोजपुर और पिपलाज में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं का मौके पर ही समाधान प्राप्त किया।

लोगों ने अधिकारियों को अपनी समस्याओं से कराया अवगत

इसी क्रम में, जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में शहरी शिविर का आयोजन किया गया, जहां शहर के लोगों ने अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। झालावाड़ नगर परिषद आयुक्त अशोक शर्मा ने बताया की शिविर में गवर्मेंट व नगर परिषद संबंधी जो स्कीम है, वह सभी शहरी डिपार्टमेंट जेवीवीएनएल, पीडब्ल्यूडी, पीएचडी, मेडिकल डिपार्टमेंट सहित काउंटर यहां लगे हुए है, जिनमें सभी को राज्य सरकार की मंशा के अनुसार लाभान्वित किया जा रहा है। यहां अप्रूव्ड कॉलोनियों के पट्टे, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनाए जा रहे है। वहीं, शिविर में पुराने समय से पेंडिंग आवेदन है उनका भी निस्तारण किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ेंः    सहारनपुर में दस्तावेज लेखकों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, रजिस्ट्री कार्य ठप