अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा में शामिल हुए कई सभासद, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प
लखनऊ। समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश के 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ से जारी बयान के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों के प्रति आस्था जताते हुए आज पाली हरदोई की नगर पंचायत के सभासद श्री दिलीप कुमार दीक्षित तथा फूलपुर प्रयागराज की नगर पंचायत के सभासद श्री अरशद उल्लाह की अगुवाई में बड़ी संख्या में हरदोई, अलीगढ़, अयोध्या, लखीमपुर खीरी, प्रतापगढ़, बाराबंकी तथा प्रयागराज के सभासदों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
नए साथियों के आने से पार्टी होगी मजबूत
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल ने सभी नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इनके आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। पीडीए की स्वीकार्यता समाज में बढ़ेगी।
हरदोई के कई सभासदों ने ली सपा की सदस्यता
समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने वाले प्रमुख रूप से हरदोई के सभासद सर्वश्री कशिश यादव, अनिकेत यादव, शिवम यादव, कपिल यादव, सचिन यादव सहित नगर पालिका परिषद के दिलीप दीक्षित, अतुल मिश्रा, रचित गुप्ता, इमरान खान, मुकेश गुप्ता, साजिद खान, मुईद खान, प्रदीप, रिजवान अली आदि शामिल हुए।
कई जिलों के सभासद भी सपा में शामिल
समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले अन्य सभासदों के नाम हैं। सर्वश्री आशीष कुमार श्रीवास्तव अयोध्या, टेकचन्द्र शर्मा, ज्ञानेन्द्र कुमार, भवनेश गोयल अलीगढ़, शकील खां, नसीम अहमद लखीमपुर, अभिषेक यादव कासगंज, ललित सिंह यादव, पंचम यादव, शिवम कुमार, रंजीत कुमार फिरोजाबाद, मोहम्मद असअद, ऋषि यादव संतकबीरनगर, मुकेश गुप्ता हरदोई, संजीव कुमार मिश्र, शौम अली, मोहम्मद फारूक लखीमपुर, नरेन्द्र कुमार शर्मा, राज कुमार अग्रवाल अलीगढ़, कुलदीप, राम सिंह पटेल प्रतापगढ़, इरफान अहमद खीरी लखीमपुर, गौरव कुमार कासगंज, दिलीप कुमार कासगंज, प्रिंस मिश्रा खीरी, मोहम्मद सलीम धौरहरा खीरी, अजीत रैना कौशाम्बी, बिमल किशोर, सर्वेन्द्र कुमार हरदोई, गिरिजा रावत, मोहम्मद करीम बाराबंकी है।
ये भी पढ़ें: ब्रिक्स समिट पर अजय राय का सवाल, बोले- आम लोगों और देश को कितना फायदा होगा, यह देखना बाकी