अमित शाह ने बंगाल में घुसपैठ और हिंसा पर ममता सरका

बंगाल में घुसपैठ, हिंसा और सिंडीकेट पर गरजे अमित शाह, 5 मई को भाजपा सरकार का दावा

Election 2026

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारा गया, नक्सलवादियों को खत्म किया गया और अब बांग्लादेशी घुसपैठियों को बंगाल ही नहीं, पूरे देश से चुन-चुनकर बाहर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वे घुसपैठियों को संरक्षण देती रही हैं।

भाजपा सरकार बनने का दावा

उन्होंने राज्य में 5 मई को भाजपा सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विदाई का समय आ गया है। उन्होंने टीएमसी के गुंडों को चेतावनी दी कि वे वोट के दिन घर से बाहर न निकलें, वरना 5 मई के बाद जेल की सलाखों के पीछे होंगे।

हिंसा की जांच के लिए कमेटी का ऐलान

उन्होंने कहा कि टीएमसी द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर की गई हिंसा की घटनाओं की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा।

चुनावी सभाओं में तीखा हमला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीरभूम और बर्दमान जिले में लगातार भाजपा की चुनाव सभाओं को संबोधित किया। बीरभूम जिले के मयूरेश्वर में उन्होंने कहा कि जनता टीएमसी के “बम” का जवाब “बैलेट” से देगी।

सिंडीकेट और कट मनी पर निशाना

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सिंडीकेट से जुड़े लोगों ने आम जनता से वसूली की है। भाजपा ऐसे लोगों को “उल्टा लटकाकर सीधा” करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि टीएमसी के लोगों ने बम-बारूद का खजाना बना लिया है और कट मनी वसूली करने वाले लोग अब नजर नहीं आएंगे।

घोटालों की जांच और पैसा वापसी का वादा

उन्होंने कहा कि घोटाला करने और गरीबों का धन लूटने वालों से पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा और लूटे गए पैसे को गरीबों को वापस किया जाएगा।

महिला सुरक्षा और यूसीसी का मुद्दा

अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद महिलाओं को शाम के बाद घर से न निकलने की सलाह देती हैं, जो उनकी असफलता दर्शाता है। भाजपा सरकार बनने पर महिलाओं को पूरी सुरक्षा दी जाएगी और रात में भी वे सुरक्षित निकल सकेंगी।

सख्त कानून लागू करने का भरोसा

उन्होंने भाजपा के शपथ पत्र में किए गए वादों को पूरा करने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार बनने पर समान नागरिक संहिता (UCC) सख्ती से लागू की जाएगी और कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

यह भी पढ़े: खाड़ी संकट से जीडीपी पर बड़ा असर संभव

https://www.primenewsnetwork.in/india/if-gulf-crisis-continues-cad-may-reach-2-of-gdp/157052