शाजापुर जिले की सलसलाई पुलिस ने अपहरण की शिकार एक

नाबालिग किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म मामले में सलसलाई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार

Shajapur Police Rescue Minor, Arrest Accused Within 12 Hours

शाजापुर (मध्य प्रदेश)। थाना सलसलाई पुलिस ने तत्परता और मुस्तैदी का परिचय देते हुए अपहरण की शिकार हुई एक नाबालिग किशोरी को महज 12 घंटे के भीतर सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर शाजापुर न्यायालय में पेश कर दिया है।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत शुरू की विशेष कार्रवाई

​21 सितंबर 2026 को फरियादी ने सलसलाई थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय एवं एसडीओपी बेरछा डॉ. नागेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जनकसिंह रावत ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया और संभावित ठिकानों पर रवाना किया।

आरोपी लुखमान गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

​पुलिस टीम ने मजबूत मुखबिर तंत्र और त्वरित कार्रवाई की बदौलत नाबालिग अपहृता को 12 घंटे के भीतर दस्तयाब कर लिया। पीड़िता के कथनों के आधार पर प्रकरण में धारा 64, 127(2), 87, 351(3) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट का इजाफा करते हुए आरोपी लुखमान पिता फुरकान खाँ (उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम अलीसरखेड़ा) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

सराहनीय कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका

​इस त्वरित सफलता और कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जनकसिंह रावत, सहायक उपनिरीक्षक मनोज तिवारी, महिला प्रधान आरक्षक ललीता जादम, प्रधान आरक्षक दिनेश भाबर, आरक्षक देवीसिंह दाँगी, संदीप यादव, सूचना संकलन आरक्षक अरविंद जाटव, मोहन दाँगी, नितेश सेन, महिला आरक्षक मोनिका शिवहरे एवं चालक आरक्षक सुभाष दाँगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

यह भी पढ़ें:   अररिया के सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल