शाजापुर के भरड़ पुलिया पर एक महिला ने आत्महत्या का

शाजापुर में महिला ने भरड़ पुलिया पर किया आत्महत्या का प्रयास, डायल-112 ने बचाई जान

Shajapur: Woman Rescued After Suicide Attempt on Bridge

शाजापुर (मध्यप्रदेश)। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में हाईवे प्राइड के पास स्थित भरड़ पुलिया पर शुक्रवार दोपहर एक महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सूझबूझ के साथ महिला को सुरक्षित बचा लिया।

महिला ने आत्मघाती कदम उठाया

जानकारी के अनुसार घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की है। महिला पुल पर चढ़ गई थी और आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास कर रही थी। सूचना मिलने पर डायल-112 के आरक्षक अशोक एवं पायलट विजय नागौर मौके पर पहुंचे। दोनों ने महिला को समझाइश देकर शांत किया और सुरक्षित रूप से पुल से नीचे उतारा।

महिला को उपचार एवं आवश्यक परामर्श के लिए अस्पताल लाया 

इसके बाद महिला को उपचार एवं आवश्यक परामर्श के लिए जिला अस्पताल शाजापुर लाया गया। बताया जा रहा है कि महिला भरड़ गांव की निवासी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आत्महत्या के प्रयास के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़े:   बुढ़वल रेलखंड पर ट्रैक के पास झाड़ियों में मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, ट्रेन से कटने की आशंका