बागपत कार्यक्रम में शंकराचार्य ने राम मंदिर व्यवस्था पर भी उठाए सवाल, गो-रक्षा और सरकार पर तीखे सवाल
बागपत (उत्तर प्रदश)। ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद बागपत पहुंचे। बागपत आगमन के बाद शंकराचार्य ने स्थानीय लोगों और संतों के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम में भाग लिया।
गो-माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की शंकराचार्य ने की मांग
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि गो-माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना और उनकी पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करना हर सनातनी का परम कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे गो-रक्षा के आंदोलन को और मजबूत करें।
कार्यक्रम में शंकराचार्य का सरकार पर तीखा हमला
संवाद के दौरान शंकराचार्य राजनीतिक रूप से काफी आक्रामक नजर आए। योगी सरकार पर वादों से मुकरने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। कहा की जो सरकारें खुद को गो-भक्त और सनातनी बताती हैं, उनके राज में आज सबसे ज्यादा गो-वंश असुरक्षित है। गाय को माता का दर्जा देने के लिये आंदोलन चलाने का आव्हान किया।
राम मंदिर प्रबंधन और चंदा प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल
शंकराचार्य ने तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मुख्यमंत्री पर हमला बोला योगी गाय को माता तो मानते है, लेकिन घोषणा नही करते। उन्होंने कहा कि गो-रक्षा के नाम पर केवल राजनीति की जा रही है, जबकि जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। अयोध्या के राममंदिर मे चंदा चोरी को लेकर कहा की विशेषज्ञो को हटाकर अपने लोगो को नियूक्त करना सरकार की नियत को दिखाता है।
यह भी पढ़े: फिर गरजा एमडीए का बुलडोजर, अवैध कॉम्प्लेक्स जमींदोज