जसवंतनगर के ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव में आयोजित कव

जसवंतनगर रामलीला महोत्सव में शिवपाल यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

शिवपाल यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

​इटावा: जसवंतनगर के ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव में आयोजित कवि सम्मेलन के मंच से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। कार्यक्रम के शुभारंभ करने के बाद शिवपाल यादव ने तीखे तेवर अपनाते हुए सत्ताधारी दल पर तानाशाही और जनविरोधी नीतियों के गंभीर आरोप लगाए। अपने संबोधन में शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह तानाशाही और जुल्मी रवैये पर उतर आई है। उन्होंने सपा नेता आजम खान की गिरफ्तारी का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि जेल से रिहाई मिलते ही ईडी (ED) द्वारा की गई कार्रवाई यह साबित करती है कि विरोधियों को गैरकानूनी तरीके से प्रताड़ित किया जा रहा है।

शिवपाल यादव का भाजपा पर तीखा हमला

भाजपा को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए सपा महासचिव ने हुंकार भरी कि जब तक उत्तर प्रदेश और केंद्र से इस सरकार को उखाड़ नहीं फेंका जाएगा, तब तक देश के किसानों और नौजवानों का भला होना नामुमकिन है। उन्होंने दावा किया कि आज भाजपा के कुशासन में किसान, युवा, व्यापारी और समाज का हर वर्ग त्रस्त और शोषित महसूस कर रहा है। ​इस दौरान आयोजकों ने शिवपाल यादव का भव्य स्वागत और सम्मान किया, जबकि उनके इस आक्रामक सियासी वार ने क्षेत्रीय राजनीति में गर्माहट बढ़ा दी है। 

ये भी पढ़ें- ईरान की अमेरिका को सख्त चेतावनी, 7 शर्तों पर ही बातचीत, ट्रंप ने दी हमले की धमकी