तेज रफ्तार आर्टिका कार की टक्कर से गंभीर रूप से घ

शिवपुरी में तेज रफ्तार का कहर! कार की टक्कर से घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Speeding Car Accident Turns Fatal

शिवपुरी {मध्यप्रदेश}: तेज रफ्तार आर्टिका कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार युवक की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा रविवार रात थीम रोड पर बड़ौदी से पहले पुलिया के पास हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार, जवाहर कॉलोनी निवासी नीरज शर्मा रविवार रात अपनी बाइक (एमपी-33 एमआर-1497) से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार आ रही आर्टिका कार (एमपी-08 सीबी-1406) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना धर्मेंद्र राठौर और नरेश दांगी ने नीरज के रिश्तेदार विपिन शर्मा को दी।

गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया

सूचना मिलते ही विपिन शर्मा अपने रिश्तेदार अमन शर्मा के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नीरज को सड़क पर गंभीर हालत में बेहोश पाया। हादसे में उनके सिर, कमर, गुप्तांग, बाईं जांघ और टखने में गंभीर चोटें आईं, जबकि बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत

घायल नीरज को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया। ग्वालियर के जेएएच अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

फरार चालक की तलाश में पुलिस

पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को सुरक्षा की दृष्टि से देहात थाना परिसर में रखवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े: सूर्य से भी पुराना सोना! न्यूट्रॉन तारों की टक्कर से बनी पृथ्वी तक पहुंची अरबों साल पुरानी धातु