शिवपुरी की सिरसौद थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक

शिवपुरी में अवैध हथियारों पर कार्रवाई, 8 देसी पिस्टल और 10 कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Shivpuri: Police Arrests Youth with 8 Country-Made Pistols and Cartridges

शिवपुरी (मध्य प्रदेश)। जिले में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ सिरसौद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 8 देसी पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद हथियारों की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिलने के बाद सिरसौद थाना पुलिस ने रातभर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान ग्राम खोरघार के पास एक संदिग्ध युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर उसमें 312 बोर की 8 देसी पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस मिले।

चेकिंग में पकड़ा गया आरोपी

पूछताछ में आरोपी की पहचान अंशुल अहिरवार निवासी दतिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी इन हथियारों को बड़वानी जिले से लेकर दतिया जा रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नींद लगने के कारण वह श्योपुर पहुंच गया था और वहां से रात में दतिया जाने के लिए निकला था। इसी दौरान पुलिस की चेकिंग में वह पकड़ा गया।

नेटवर्क की तलाश और वैधानिक कार्रवाई

पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर हथियारों की खरीद-फरोख्त, सप्लाई और उससे जुड़े नेटवर्क के संबंध में पूछताछ करेगी। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ के दौरान हथियारों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी सामने आ सकती है। मामले में पुलिस ने बरामद हथियार और कारतूस जब्त कर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें:   हाथरस में वाहन चेकिंग के दौरान दो चोर गिरफ्तार, अलीगढ़ से चुराई गई दो मोटरसाइकिलें बरामद