शिवपुरी के गुना बायपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने डिवाइ

शिवपुरी में अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर तोड़कर बाइक पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला

Shivpuri: Uncontrolled Truck Hits Bike After Breaking Divider, No Casualty

शिवपुरी (मध्य प्रदेश)। गुना बायपास पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने पहले डिवाइडर की रेलिंग तोड़ दी और दूसरी लेन में जा पहुंचा। इसके बाद ट्रक सड़क किनारे खड़ी एक बाइक के ऊपर चढ़ गया, जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

बाइक सवार की बची जान

गनीमत रही कि हादसे के समय बाइक पर कोई सवार नहीं था। यदि उस समय बाइक पर कोई व्यक्ति मौजूद होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

वीडियो हुआ वायरल

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हादसे में जनहानि नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली। 

यह भी पढ़े:    खरगोन में स्टॉपडैम में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत, गांव में पसरा मातम