भोपाल। मध्य प्रदेश में 14 महीनों के भीतर 149 तेंदु

RTI में चौंकाने वाला खुलासा, मप्र में 14 महीने में 149 तेंदुओं की मौत

RTI में चौंकाने वाला खुलासा, मप्र में 14 महीने में 149 तेंदुओं की मौत

भोपाल। मध्य प्रदेश में 14 महीनों के भीतर 149 तेंदुओं की मौत हुई है। इसे लेकर RTI में चौंकाने वाला खुलासा किया है। वन विभाग ने इसकी वजह बताई है। मध्य प्रदेश तेंदुओं के लिए असुरक्षित साबित हो रहा है। एक RTI खुलासे ने राज्य के वन्यजीव प्रबंधन पर गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं। पिछले 14 महीनों में 149 तेंदुओं की मौत के आंकड़ों ने वन विभाग की चिंताओं और एक्टिविस्टों के गुस्से को एक साथ हवा दे दी है।

सूचना के अधिकार के तहत खुलासा

मध्य प्रदेश में तेंदुओं की मौत को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 (RTI) के तहत मिली जानकारी के अनुसार, जनवरी 2025 से 14 महीनों में राज्य में 149 तेंदुओं की मौत दर्ज की गई है। डेटा के मुताबिक, सबसे ज्यादा 31% मौतें सड़क हादसों में हुईं। इनमें से 19 तेंदुओं की जान हाईवे पर गई।

स्वीकार्य सीमा में मौत - वन विभाग

RTI अर्जी दाखिल करने वाले एक्टिविस्ट अजय दुबे ने कहा कि ये आंकड़े एक गंभीर सच्चाई दिखाते हैं, वहीं वन विभाग ने कहा कि मौतों को कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग ने यह भी कहा कि चार प्रतिशत की मृत्यु दर तेंदुए के लिए स्वीकार्य सीमा के भीतर ही है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818