Madhya Pradesh : भोपाल। विधानसभा का शीतकालीन सत्र

मध्य प्रदेश में दुकानदार और कामगार को सप्ताह में 1 दिन की छुट्टी देनी होगी

मध्य प्रदेश में दुकानदार और कामगार को सप्ताह में 1 दिन की छुट्टी देनी होगी

Madhya Pradesh : भोपाल। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 1 से 5 दिसंबर तक चलेगा। इसमें कुल चार बैठक होगी। सरकार इस बैठक में दो बड़े कानून नगरपालिका अधिनियम में बदलाव और दुकान –संस्थान संशोधन विधेयक 2025 में बदलाव का प्रस्ताव ला रही है। इस प्रस्तावों को कैबिनेट ने पहले ही मंजूरी दे चुकी है। विधानसभा में मंजूरी मिलते ही ये कानून बन जाएंगे और प्रदेश में लागू हो जाएंगे। 

निकाय के अध्यक्ष जनता सीधे चुनेंगे- अभी तक नगर पालिका और नगर अध्यक्ष को पार्षद चुनते थे, लेकिन अब मेयर की तरह पालिका और परिषद के अध्यक्ष भी सीधे जनता से चुने जाएंगे। जब जनता को अध्यक्ष के काम से नाराजगी हो तो राइट टू रिकॉल से यानि कि जनता उसे सीधे हटा भी सकती है। 

सरकार दुकान औऱ प्रतिष्ठान कानून में भी अहम बदलाव ला रही है। दुकानदार औऱ कामगारों के लिए सप्ताह में एक दिन अनिवार्य अवकाश देना होगा। दुकान खोलने के गुमास्ता लाइसेंस लेने की प्रक्रिया मजबूत किया जाएगा। इसके साथ लाइसेंस फीस भी बढ़ेगी। अभी फीस 100 से 500 रुपये तक है। इसे 5000 किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-gave-a-mantra-to-the-police-saying-smart-policing-is-the-future/99353

PM Modi : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, जिस तरह आतंकवाद से निपटने के लिए पुलिसिंग को मजबूत बनाया जा रहा है, उसी तरह अब देश के अंदर महिलाओं की सुरक्षा के लिए गंभीरता दिखानी होगी। इसी तरह सुरक्षा के लिए हमें तकनीक का बेहतर उपयोग करना होगा। स्मार्ट पुलिसिंग ही भविष्य़ है। आतंकवाद से लेकर महिला सुरक्षा तक तकनीक गेम चेंजर बनेगी।