Madhya Pradesh : भोपाल। रायसेन में छह साल की बच्ची

मध्य प्रदेश में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस कस्टडी से की भागने की कोशिश

मध्य प्रदेश में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस कस्टडी से की भागने की कोशिश

Madhya Pradesh : भोपाल। रायसेन में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी सलमान का गरुवार पुलिस ने शॉट एनकाउंटर किया। पुलिस उसे गोहरगंज ले जा रही थी तभी उसने भागने की कोशिश की। इसपर पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। उसका भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह खतरे से बाहर है। सलमान पर आरोप है कि उसने छह की बच्ची का 21 नवंबर को चाकलेट देने के बहाने जंगल ले गया और उसने दुष्कर्म किया। उसके बाद वह फरार हो गया। 

इस पर इलाके में रोष फैल गया, लोग धरना-प्रदशन कर रहे हैं। यहां तक कि लोग आरोपी के एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं। इस बीच, पुलिस ने घटना के छह दिन बाद गुरूवार रात आरोपी सलमान को गांधी नगर इलाके में एक चाय की दुकान से हिरासत में लिया। उसे गौहरगंज पुलिस को सौंप दिया गया। गौहरगंज पुलिस रात में ही उसे लेकर रायसेन रवाना हो गई। 

इधर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे ने बताया, रायसेन जिले के गोहरगंज में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गुरुवार रात भोपाल में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद जब उसे गौहरगंज ले जाया जा रहा था तब पुलिस की गाड़ी औबोदुल्लागंज इलाके के जंगल में पंक्चर हो गई। आरोपी को 3 से 4 बजे के बीच दूसरी गाड़ी में शिफ्ट किया गया। उसी समय उसने एसआई श्यामराज सिंह की बंदूक छीनकर फरार होने और भागने की कोशीश की।

उसे रोकने के लिए जबावी कार्रवाई की गई। इस दौरान उसके पैर में गोली मारी गई। जिससे वह घायल हो गया। इस वारदात में एसआई को भी चोट लगी है। छीना-झपटी में पुलिस का बैच टूट गया। वहीं, मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंची और गोली के खोल और अन्य चीजें जब्त की। मामले मे रायसेन पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर किसी धर्म, जाति या समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने वाली सामग्री, भड़काऊ याहिंस को उकसाने वाली सामग्री, पोस्ट या साझा करने के खिलाफ चेतावनी दी है।

इधर, पूछताछ में सलमान ने बताया कि वह जंगल के रास्ते पैदल भोपाल आया था और गांधी नगर इलाके में छिपा हुआ था। उधर, सलमान के पकड़े जाने की सूचना पर जय मां भवानी संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंचे। हालांकि उससे पहले ही सलमान को गौहरगंज पुलिस को सौंप दिया गया था। मालूम हो कि पुलिस के शॉट एनकाउंटर में घायल आरोपी सलमान भोपाल के अस्पताल में है और खतरे से बाहर है। 

घटना के बारे में –

21 नवंबर की शाम में बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तब 23 वर्षीय सलमान ने उसे चॉकलेट देने का प्रलोभन दिया और जंगल ले गया। वहीं दुष्कर्म कर फरार हो गया। बाद में बच्ची को खोजते हुए परिजन जंगल पहुंचे तो बच्ची रोती मिली। राजगीर ने बच्ची के परिजन को बताया था कि सलमान बच्ची को लेकर जंगल की ओर गया था। बच्ची को इलाज के लिए भोपाल एम्स में भर्ती किया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति में सुधार है। पुलिस ने फरार सलमान को पकड़ने 30 हजार के इनाम की घोषणा भी की थी। 

मुख्यमंत्री की कार्रवाई -

इधर, मासूम से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हो रहे धरना-प्रदर्शन पर सरकार ने कड़ा रुख आपनाया है। मुख्यमंत्री ड़ा मोहन यादव ने 26 नवंबर को  पीएचक्यू में डीजीपी, एडीजी इंलेटीजेंस, पुलिस कमिश्नर भोपाल के साथ उच्च अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। बैठक में मुख्यमंत्री ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई थी। इसमें कार्रवाई करते हुए रायसेन एसपी पंकज पांडे को शीघ्र पद से हटा दिया गया और उन्हें पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया गया। उनके स्थान पर आशुतोष गुप्ता को राजसेन का नया एसपी नियुक्त किया गया। 

बच्ची आईसीयू में –

शनिवार को डाक्टरों ने बच्ची की सर्जरी की। डाक्टरों ने बताया, निजी अंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त थे। निजी अंग तक जाने वाले नसों को बायपास कर नई व्यवस्था तैयार की गई। इससे मोशन पास हो सके औऱ निजी अंग की हीलिंग शुरू हो सके। बच्ची फलहाल आईसीयू में है। वह बातचीत कर पा रही है। इंन्फेक्शन फैलने के डर के कारण उसे डिस्चार्ज नहीं किया गया। डाक्टरों ने कहा, पूरी रिकवरी में छह माह लगने की संभावना है। इसके बाद भी बच्ची के पूरी तरह सामान्य होने को लेकर डाक्टर आशंकित हैं। 

मां ने बताया- 

बच्ची पर इतनी भयंकर चोट थी कि डाक्टर को तुरंत कई सर्जरी करनी पड़ी। जब उसे एम्स लाया गया तब वह बेहोश थी। लेकिन सर्जरी के बाद वह बात कर पा रही है। पीड़ित के बारे  में बताया कि वह चार भाई बहन में सबसे छोटी है और दूसरी कक्षा में पढ़ती है। आरोप सलमान को सभी बच्चे पहले से जानते थे क्यों कि वह अक्सर आता-जाता था और बच्चों को टाफी देता था। उस दिन भी उसने टाफी का लालच देकर वारदात को अंजाम दिया। खौफनाक मंजर को याद कर बच्ची की मां ने बताया, बच्ची के साथ बहुत मारपीट की गई थी। उसके दोनों गाल सूज गये थे। लग रहा था कि किसी ने बार-बार औऱ जोर से थप्पड़ मारा है। उसके दोनों घुटनों और हाथों पर चोट के निशान थे। यहां तक कि उसकी कमर भी बुरी तरह छिल गई थी। 

दुष्कर्मी को फांसी की मांग- 

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, अपराधी जमीन में छिपा हो या आसमान में। उसे ढूढ़ लिया जाएगा। उसे फांस मिलनी चाहिये। न्यायालय से मांग करते हैं कि दरिंदे सलमान को  फांसी दी जाए। इस तरह के अपराधी को सार्वजनिक कुचलने की जरूरत है। जिससे अपराध करने से पहले कोई 100 बार सोचे।  उधर हिंदू संगठन के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/rahul-gandhi-said-india-needs-urgent-detailed-debate-in-parliament-on-air/99161