मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वे सोमवार को

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सोमवार को करेंगे विभागों का बंटवारा

Shubhendu Adhikari Signals Major Administrative Changes in Bengal

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वे सोमवार को पांच मंत्रियों की बीच विभागों का बंटवारा कर देंगे। उसी दिन मंत्रिमंडल की बैठक करेंगे। उन्होंने संकेत दिया कि योग्य आइएएस और आइपीएस अधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारी सौंपेगें। पिछली सरकार ने उन्हें दरकिनार कर दिया था।

सलाहकार और निजी सचिव की नियुक्ति

इधर, सुब्रत गुप्ता को उनका सलाहकार और शांतनु बाला को निजी सचिव बनाया गया है। सुब्रत गुप्त को चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव में विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। मुख्यमंत्री शुभेंदु आधिकारी सोमवार को चुनाव क बाद हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा की व्यवस्था पर पुलिस के आला अधिकारियों की बैठक कर अहम फैसला करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री के पद का शपथ लेने के बाद मुख्य सचिव, गृह सचिव को साथ लेकर प्रशासिनक बैठक की और उसमें विधानसभा की कार्यवागी, विधायकों के शपथ ग्रहण, राइटर्स बिल्डिंग में कामकाज शुरू करने जैसे मुद्दों पर बातचीत की।

ममता सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप

भारत सेवा आश्रम का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि ममता सरकार में लोकतंत्र के स्तंभों को कमजोर कर दिया गया है। विधायिका को शिथिल कर दिया गया। कार्यपालिका को शंट कर दिया गया। योग्य आइएएस और आइपीए को काम ही नहीं करने दिया गया। उन्हें दरकिनार कर रखा गया। मीडिया को रीढ़हीन बना दिया गया है। अब सब को दुरुस्त किया जाएगा।

सरकार की जानकारी देने का नया सिस्टम बनेगा

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वे आज जहां जा रहे हैं, पत्रकारों से बातचीत कर ले रहे हे। कल से ऐसा नहीं होगा। वे तय कर देंगे कि कैबिनेट या सरकार की ओर से कैसे जानकारी दी जाएगी। यानी वे सरकार का प्रवक्ता तय करेंगे जिस तरह पार्टियों के प्रवक्ता होते हैं। उनका संकेत था कि वे बोलेगे कम, काम करेंगे ज्यादा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/one-indian-dead-four-injured-as-cargo-boat-capsizes-near-hormuz/203202

होर्मुज के पास भारतीय क्रू वाली नाव में लगी भीषण आग, एक की मौत और चार घायल