'इस क्षेत्र के गुंडे अब घर में नहीं, बल्कि जेल में होंगे...', फलता में भाजपा की सभा में बोले शुभेंदु अधिकारी
कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दक्षिण चौबीस परगना के फलता में भाजपा की सभा में कहा कि भाजपा को वोट देने से रोकने, धमकाने और हमला करने वाले इस क्षेत्र के गुंडे अब घर में नहीं, बल्कि जेल में होंगे। उन्होंने के कहा कि फलता विधानसभा क्षेत्र में 21 मई को होने वाले फिर से चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को एक लाख से भी अधिक वोटों के अंतर से जीतना चाहिए। उन्होंने कहा कि फलता के लिए विकास के लिए विशेष पैकेज की व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के घुसपैठियों को अब टा-टा, बाय-बाय। गौरतलब है कि फलता विधानसभा क्षेत्र में 29 अप्रैल को चुनाव हुआ था, लेकिन तमाम बूथों में काभी धांधली की गई थी। वोटरों को वोट देने नहीं गया। इवीएम में बटन पर कागज पारदर्शी कागज चिपका दिया गया था। वोट हो जाने के बाद भी महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया। भाजपा समर्थक महिलाओं ने फिर से चुनाव कराने के लिए आंदोलन किया। आखिर में चुनाव आयोग ने पूरे फलता विधानसभ क्षेत्र में हुए चुनाव को रद्द कर दिया और 21 मई को चुनाव कराने 24 मई को वोटगणना कराने का निर्णय लिया।
"पिछले चुनाव में राज्य भर में भाजपा के 321 कार्यकर्ता शहीद हुए"
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सभा में टीएमसी के राष्ट्रीय महसचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी का नाम बिना लिए और उन्हें भाईपो का संबोधन कर निशाना साधा और कहा कि भाईपो के गुड़े अब कहां छिप गए हैं। उन्होंने कहा कि वे उन गुंडों से निपटने की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब इस राज्य में भय आउट है और भरोसा इन है। मुख्यमंत्री शुभेदु अधिकारी ने कहा कि पिछले चुनाव में राज्य भर में भाजपा के 321 कार्यकर्ता शहीद हुए है। शहीद के परिवारों के किसी एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी।
उन्होंने 2021 के विधानसभा चुनाव में फलता क्षेत्र में भाजपा कर्यकर्ताओं पर हुए जुल्म की घटनाओं को स्मरण दिलाया और कहा कि 2021 में विधानसभा के पहले या बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए अत्याचार की घटनाओं के मद्देनजर पुलिस अत्याचारियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। अत्याचारी बच नहीं पाएंगे। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा और कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में वे नंदीग्राम से हारी थी और इस बार भवानीपुर से भी हार गईं।
इस राज्य के पीड़ित लोगों ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पिछले आठ दिन में किए गए कार्यों का जिक्र किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वादा किया था, शुभेंदु अधिकारी उसे पूरा करनें में जुट चुके हैं।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/cji-surya-kant-raises-concern-over-fake-law-degrees/205236