शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर विधायक के रूप में ली शपथ
कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आखिर में पूर्व मेदिनी जिले के तहत विधानसभा सीट नंदीग्राम को दरकिनार कर कोलकाता के तहत विधानसभा सीट भवानीपुर को अपना लिया। उन्होंने भवानीपुर के भाजपा विधायक के रूप में विधानसभा में शपथ ली और भवानीपुर के बाशिंदों के प्रति आभार प्रकट करने के लिए इलाके में जुलूस निकाला।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पहली बार भवानीपुर सीट से विधानसभा चुनाव में जोरआजमाइश की और कामयाब हो गए। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ा और ममता बनर्जी को पराजित करने में कामयाब हुए।
पिछले विधानसभा चुनाव मे उन्होंने विधानसभ सीट नंदीग्राम से भी ममता बनर्जी तो पराजित किया था। इस बार विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम और भवानीपुर, दोनों सीट से चुनाव लड़ा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कहने वे भवानीपुर से उम्मीदवार हुए। दो सीट से जीतने पर दस दिन के बाद एक सीट छोड़ना पड़ता है। शुभेंदु अधिकारी ने अपने गृह जिले के सीट नंदीग्राम को ही छोड़ने का फैसला किया।
मुख्यमंत्री पद का शपथ लेने के चार दिन बाद और विधायक पद का शपथ लेने के ही दिन उन्होंने भवानीपुर के बाशिदों के प्रति आभार प्रकट करने के लिए जुलूस निकाला। कोलकाता पुलिस और केंद्रीय बल की कड़ी सुरक्षा में उनका जुलूस भवानीपुर के चेतला लक गेट से कैमेक स्ट्रीट तक निकला। उन्होंने जुलूस मे शामिल होने के पगले चेतला लक गेट के पास हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की।
जुलूस के दौरान भवानीपुर में उनका जगह-जगह स्वागत हुआ। पिछले पंद्रह साल से भवानीपुर सीट की प्रतिनिधि इस राज्य की मुख्यमंत्री थीं और अब भी इसी सीट का प्रतिनिधि करने वाला ही मुख्यमंत्री है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/girls-shine-in-cbse-class-12-results/204260