कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री होंगे शुभेंदु

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री होंगे शुभेंदु अधिकारी, भाजपा विधायक दल की बैठक में फैसला

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री होंगे शुभेंदु अधिकारी, भाजपा विधायक दल की बैठक में फैसला

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी की मौजूदगी मे कोलकाता के विश्वबांग्ला कन्वेंशन सेंटर में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से चुन लिया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल के नेता और मुख्यमंत्री होने का ऐलान किया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के तमाम केंद्रीय मंत्री, भाजपा के केंद्रीय पदाधिकारियों, भाजपा शासित राज्यों व एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, प्रदेश के पदाधिकारियों, सभी भाजपा विधायकों की मौजूदगी में ब्रिगेड ग्राउंड में शनिवार को आयोजित शपथ समारोह में राज्यपाल आरएन रवि द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगें। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा विधायक दल के नेता और मुख्यमंत्री होने का ऐलान करने करे के बाद शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वे चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दी गई गारंटी को पूरा करेंगे। बात कम, काम ज्यादा करेंगे। संदेशखाली और आरजी कर मेडिकल कालेज अस्पताल की घटना की जांच के लिए रिटायर जज के नेतृत्व में आयोग का गठन करेंगे। सरकारी खजाने का नौ छह करने वालों को खिलाफ कार्रवाई होगी।

टीएमसी से जुड़े अत्याचारियों का बख्शा नहीं जाएगा। इस राज्य को लोगों का सपना पूरा किया जाएगा। यह सरकार उन्हीं की सरकार है। शुभेंदु अधिकारी इस बार विधानसभा चुनाव में विधानससभा की अपनी पुरानी सीट नंदीग्राम से विजयी हुए ही, कोलकाता के विधानसभा सीट भवानीपुर से भी टीएमसी सुप्रीमो व मुख्यमंभी ममता बनर्जी को परास्त कर विजयी हुए। वे विधानसभा सीट नंदीग्राम से तीन टर्म से विधायक हैं।

भाजपा में 2020 में शामिल होने के पहले टीएमसी में और ममता बनर्जी के साथ थे। उन्होंने नंदीग्राम के किसान आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। शुभेंदु अधिकारी ने पिछले विधानसभा चुनाव में भी नंदीग्राम से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पराजित किया था। इस बार विधानसभा चुनाव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कहनानुसार उन्होंने नंदीग्राम के साथ भवानीपुर से चुनाव लड़ा। वे विधानसभा में विपक्षी दल के नेता थे।

इस बार ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर में ममता बनर्जी को पराजित करने पर वे पहले से ज्यादा महत्वपूर्ण होकर उभरे और उसी समय उनका मुख्यमंत्री बनना तय माना जाने लगा। विधायक दल की बैठक में उनके मुख्य.मंत्री होने पुर मुहर लग गई।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/thambidurai-claims-aiadmk-will-return-to-power-in-tamil-nadu/183664