भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी उन्दा में जाकर भाजपा का

तापस बारी के मामले को लेकर शुभेंदु अधिकारी जाएंगे कलकत्ता हाई कोर्ट

फाइल फोटो

कोलकाता। भाजपा और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी बाकुड़ा जिले के तहत उन्दा में जाकर भाजपा कार्यकर्ता तापस बारी और उसके परिवार के लोगों से मुलाकात की और उन्हें हर मदद देने का भरोसा दिया। दो दिन पहले रात में भाजपा कार्यकर्ता तापस बारी को उस समय आग लगाकर जिंदा जलाने की कोशिश हुई जब वे परिवार के साथ सो रहे थे। विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने इस घटना में टीएमसी के लोगों का हाथ बताया और कहा कि पुलिस ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की। वे तापस बारी के मामले को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पुलिस प्रशासन के खिलाफ सभा की।

भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर हो रही डराने की कोशिश

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि टीएमसी उन्दा विधानसभा सीट पर कब्जा करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर डरा रही है। इस बार विधानसभा चुनाव में उसका सफाया निश्चित है। ममता बनर्जी की सत्ता नहीं बचेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता और उसके परिवार को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश करने वाले टीएमसी के किसी को भी अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर टीएमसी का होकर काम करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर टीएमसी के लिए कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शुभेंदु अधिकारी ने तापस बारी को पार्टी की ओर से दी आर्थिक मदद

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि घटना के दो दिन बाद फॉरेंसिक विभाग के लोगों को घटना स्थल पर जांच के लिए भेजा गया। यह दिखाने के लिए किया गया। विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने तापस बारी और भाजपा के कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया कि वे टीएमसी के हमले से डरे नहीं। वे और भाजपा के तमाम नेता कार्यकर्ताओं के साथ हैं। उन्होंने तापस बारी को पार्टी की ओर से आर्थिक मदद दी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/ec-appoints-observers-for-voter-hearings-in-bengal-amid-protests/114253

चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल के हर विधानसभा क्षेत्र में तैनात करेगा एक-एक और पर्यवेक्षक