खागा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित PDA कार्यकर्ता सम

श्यामलाल पाल का दावा, 2027 में फतेहपुर की सभी छह सीटों पर जीतेगी सपा

श्यामलाल पाल ने फतेहपुर में सपा की जीत का किया दावा

फतेहपुर: भाजपा सरकार पर अत्याचार और बिगड़ी कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि 2027 में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर PDA की सरकार बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि फतेहपुर की सभी छह विधानसभा सीटों पर सपा जीत दर्ज करेगी। सोमवार को खागा विधानसभा क्षेत्र के रक्षपालपुर स्थित वी पैलेस में आयोजित PDA कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे श्यामलाल पाल ने कहा कि PDA गठबंधन नहीं, बल्कि जनबंधन है। किसान परेशान हैं, नौजवान बेरोजगार हैं और महिलाएं असुरक्षित हैं।

2027 में सभी छह सीटें जीतने का सपा नेता ने किया दावा

संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए सत्ता परिवर्तन जरूरी है। विधान परिषद चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इलाहाबाद-झांसी सीट पर डॉ. मोहन सिंह की जीत कार्यकर्ताओं की एकजुटता का परिणाम है। इसी ताकत के दम पर 2027 में जिले की सभी छह सीटें सपा जीतेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने कन्या विद्या धन योजना के जरिए बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा दिया था। सम्मेलन की अध्यक्षता अफसर अली ने की।

ये भी पढ़ें- बाड़ी में छिपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने 2.442 किलो मादक पदार्थ किया जब्त