मैहर/सतना। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयव

कांग्रेस का पुतला दहन में झुलसे SI, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Effigy Burning Accident

मैहर/सतना। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के एक बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन के दौरान मैहर में एक बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार को जब कांग्रेस कार्यकर्ता मंत्री का पुतला जलाने की कोशिश कर रहे थे, तब वहां मौजूद पुलिस बल और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी धक्का-मुक्की हुई।

​पुतला छीन रही थी पुलिस, तभी हादसा

​घटना उस समय और गंभीर हो गई जब पुलिस ने कार्यकर्ताओं से पुतला छीनने का प्रयास किया। इसी दौरान एक प्रदर्शनकारी ने पुतले पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वहां ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर (SI) विक्रम पाठक की वर्दी में आग लग गई।

शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलसे

आग की चपेट में आने से एसआई विक्रम पाठक की पीठ, कमर और दाहिनी जांघ बुरी तरह झुलस गई है। उन्हें तत्काल मैहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

​16 लोगों पर मामला दर्ज

घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसपी अवधेश प्रताप सिंह के अनुसार, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश प्रजापति समेत कुल 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट झटका के बाद ट्रंप का टैरिफ

https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-imposes-10-global-tariff-after-sc-setback/144843