सिद्धार्थनगर में बांसी पुलिस, एंटी थेफ्ट टीम और सर

सिद्धार्थनगर में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली और अवैध तमंचा बरामद

Siddharthnagar Police Arrest Vehicle Thief, Recover Stolen Tractor-Trolley

सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश)। जनपद की बांसी थाना पुलिस, एंटी थेफ्ट टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गिट्टी प्लांट से चोरी किया गया ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक अवैध देशी तमंचा (315 बोर), एक जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया है।

चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली बेचने संतकबीरनगर जा रहा था आरोपी

​पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त 2026 की रात बांसी क्षेत्र के भरथना (तेलौरा) स्थित गिट्टी प्लांट से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी हुई थी। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने काजी रुधौली नहर पटरी के पास घेराबंदी कर आरोपी सोनू लोध (निवासी पुरनजोत, थाना खेसरहा) को दबोच लिया, जो वाहन को बेचने संतकबीरनगर जा रहा था।

पॉक्सो और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज

​पुलिस ने बताया कि आरोपी एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में भी चिल्हिया और खेसरहा थानों में चोरी, पाक्सो एक्ट और गैंगस्टर अधिनियम जैसे गंभीर मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें:   जौनपुर साइबर ठगी के अंतरराज्यीय गिरोह में तीन गिरफ्तार, 1.55 करोड़ रुपये कराए गए होल्ड