सिलीगुड़ी का महाकाल महातीर्थ मंदिर...विश्व का सबसे ऊंचा मंदिर होगा
West bengal : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हर हर महादेव का नारा लगाया और सिलीगुड़ी में “महाकाल महातीर्थ” मंदिर का शिलान्यास किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भी उन्होंने भाजपा के नांम लिए बिना उस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक धर्म को लेकर चलने की बजाय सभी धर्मो को साध लेकर चलने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता और सर्व धर्म समभाव के लिए यह जरूरी है। इस देश की यही संस्कृति है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कहा कि भाजपा शासित राज्यों में पश्चिम बंगाल के बांग्लाभाषियो पर बांग्लादेशी होने का संदेह किया जाता है और उन पर हमले की घटनाएं हो रही है, उन्हें मौत के घाट उतार दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाकाल महातीर्थ को विश्व में सबसे ऊंचा बनने वाला मंदिर बताया। उन्होंने कहा कि ढाई साल में यह मंदिर 216 फीट उंचा और करीब साढ़े सत्रह एकड़ जमीन में बनेगा। इसके लिए ट्रस्ट का गठन कर लिया गया है। यह केवल धार्मिक पर्यटन स्थल नहीं होगा, बल्कि सांस्कृतिक पर्यटन स्थल होगा। सिलीगुड़ी में एक इंटरनेशनल सेंटर बनेगा। इसके निर्माण के लिए कोई निवेशक आगे आएगा तो उसे मुफ्त में जमीन मुहैया कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों को घ्यान में रख कर उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल के बीच सरकारी बसें चलाई जाएगी। कोलकाता में कालीघाट और दक्षिणेश्वर के बीच “स्काई वाक” (ऊपरी सड़क) बनाया जाएगा। उन्होंने गंगा सागर मेले का जिक्र करते हुए कहा कि इस मेले में एक करोड़ 30 लाख तीर्थयात्री आए।
यह भी पढे़ं : https://www.primenewsnetwork.in/state/bjp-wave-in-maharashtra-municipal-corporation-pm-modi-expressed-gratitude/105178